Saturday, May 31, 2014

॥ छोटी सी है जिन्दगी ॥


छोटी सी है जिन्दगी, हर बात में खुश रहता हूँ।
पास नहीं जो चेहरे, उनकी यादों में खुश रहता हूँ॥

मिला जो भी, उसे ईश प्रसाद मान के खुश रहता हूँ।
जो मिला नहीं, उसे प्रभु कृपा समझ के खुश रहता हूँ॥

कोई रूठा है तो, उसके इस अंदाज पर खुश रहता हूँ।
सदा हर गुजरे लम्हों से, सीख लेकर खुश रहता हूँ॥

छोड़ के कल की चिन्ता, इस आज में खुश रहता हूँ।
कोई साथ नहीं देता सदा, अपने आप में खुश रहता हूँ॥

आशा खुशियों की त्याग, सबकी मुस्कान में खुश रहता हूँ। 
जीवन है एक बुलबुला, इसलिए हर हाल में खुश रहता हूँ॥

Friday, May 23, 2014

॥ युगल स्तुति ॥



जय राधे जय राधे राधे, जय राधे जय श्री राधे।
जय कृष्णा जय कृष्णा कृष्णा, जय कृष्णा जय श्री कृष्णा॥

श्यामा गौरी नित्य किशोरी, प्रीतम जोरी श्री राधे।
रसिक रसिलौ छैल छबीलौ, गुण गर्बीलौ श्री कृष्णा॥

रासविहारिनि रसविस्तारिनि, प्रिय उर धारिनि श्री राधे।
नव-नवरंगी नवल त्रिभंगी, श्याम सुअंगी श्री कृष्णा॥

प्राण पियारी रूप उजियारी, अति सुकुमारी श्री राधे।
कीरतिवन्ता कामिनीकन्ता, श्री भगवन्ता श्री कृष्णा॥

शोभा श्रेणी मोहा मैनी, कोकिल वैनी श्री राधे।
नैन मनोहर महामोदकर, सुन्दरवरतर श्री कृष्णा॥

चन्दावदनी वृन्दारदनी, शोभासदनी श्री राधे।
परम उदारा प्रभा अपारा, अति सुकुमारा श्री कृष्णा॥

हंसा गमनी राजत रमनी, क्रीड़ा कमनी श्री राधे।
रूप रसाला नयन विशाला, परम कृपाला श्री कृष्णा॥

कंचनबेली रतिरसवेली, अति अलवेली श्री राधे।
सब सुखसागर सब गुन आगर, रूप उजागर श्री कृष्णा॥

रमणीरम्या तरूतरतम्या, गुण आगम्या श्री राधे।
धाम निवासी प्रभा प्रकाशी, सहज सुहासी श्री कृष्णा॥

शक्त्यहलादिनि अतिप्रियवादिनि, उरउन्मादिनि श्री राधे।
अंग-अंग टोना सरस सलौना, सुभग सुठौना श्री कृष्णा॥

राधानामिनि गुणअभिरामिनि, हरिप्रियास्वामिनीश्री राधे।
हरे हरे हरि हरे हरे हरि, हरे हरे हरि श्री कृष्णा॥